रात में गला सूखने के कारण क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 11:15

बीच रात में गला सूख जाता है तो आपको हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, 5 वीं बीमारी शरीर को बनाती है कमजोर

प्यास हर किसी को लगती है, गला सब का सूखता है आपने ये डायलोग तो पहले भी कई बार सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि आखिर प्यास के पीछे का असली कारण क्या है। इससे पहले की हम आपको ये बताएं कि प्यास के क्या कारण हैं उससे पहले ये जान लें कि आखिर आपको लगने वाली प्यास है कैसी। जब आपको प्यास लगती है तो आपको क्या महसूस होता है बहुत तेज प्यास लगना या फिर आपका प्यास के मारे गला सूख जाता है या फिर दोनों। अगर आप ये पहचान लेंगे तो आपके डॉक्टर को इसके पीछे के कारणों का पता लगाने में आसानी हो जाती है। आइए जानते हैं बहुत तेज प्यास लगने के कारण और समस्याएं।
इन 5 स्थितियों में आपको लगती है बहुत ज्यादा प्यास
पॉलीडिप्सिया (Polydipsia)

इस स्थिति में आपको ये महसूस होता है कि आपको बहुत सारा पानी पीने की जरूरत है। ज्यादा पानी पीने की भावना महसूस होने का मतलब ये नहीं है कि आपकी प्यास बुझ जाएगी। बहुत तेज प्यास लगने की भावना महसूस होने के बाद भी आपको सूखा मुंह जैसा महसूस हो सकता है।
ड्राई माउथ (Dry Mouth)

ड्राई माउथ तब होता है जब आपका सलाइवा ग्लैंड पर्याप्त मात्रा में सलाइवा का उत्पादन नहीं कर पाता है और आपका मुंह सही से गीला नहीं हो पाता है। इसके कारण आपका मुंह, गला और जीभ और रूखी हो सकती है। इस स्थिति में आपके होंठ भी फट सकते हैं और आपको निगलने में मुश्किल हो सकती है। ड्राई माउथ के कारण भी आपका गला सूख सकता है और ये प्यास का लक्षण भी हो सकता है।
डायबिटीज (Diabetes)

बहुत ज्यादा प्यास लगने का एक आम कारण है आपके खून में बहुत ज्यादा शुगर का होना। जब आपकी किडनी को आपको रक्त से अतिरिक्त शुगर प्राप्त होती है तो ग्लूकोज आपके पेशाब के रास्ते बाहर निकलना शुरू हो जाता है, जिसके कारण आपके टिश्यू से भी तरल पदार्थ बाहर निकलने लगते हैं। इस कारण से भी आपको पेशाब बहुत ज्यादा आता है, जिसके बाद आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है और आपको प्यास लगने लगती है।
सिस्टिक फिब्रोसिस (Cystic Fibrosis)

ये न सिर्फ आपके सांस संबंधी तंत्र को बल्कि आपके जीआई ट्रेक्ट को भी प्रभावित करता है। ये भी हाई ब्लड शुगर के समान ही लक्षण दिखाता है जैसे बहुत तेज प्यास लगना। अन्य लक्षणों में शामिल हैं कब्ज, वजन का न बढ़ना, विकास में बाधा पैदा होना।
एनीमिया (Anemia)

जब आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण नहीं कर पाता है या फिर ये कोशिकाओं अपने आप नष्ट हो जाती है या फिर नहीं बन पाती हैं तो आपको एनीमिया हो सकता है। बहुत ज्यादा प्यास लगना इसका एक लक्षण हो सकता है, जिसके कारण आपको थकान या फिर तेज नब्ज का चलना या फिर मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info